rediff

click here

rediff2

click here

times

shardul

click here

Sunday, 10 June 2012

115 साल के बाद तलाख

इस दुनिया में शादी के बाद अक्सर तकरार की बात सुनी होगी और तकरार के बाद तलक या वह दोनों एक साथ रहना पसंद नहीं करते और अलग हो जाते है मगर क्या आप ने कभी जीव जन्तुओ में इस तरह की बात सुनी या देखी है 115  साल साथ रहने के बाद आज ये जोड़ा अलग होना चाहता  है  और दुनिया की सब से पुरानी शादी आज टूटने के कगार पर है  हाँ  हम बात कर रहे है दो कछुओं की जोड़ी की जो साथ नहीं रहना चाहती है। यूरोपीय चिड़ियाघर में बीबी और पोल्डी नाम के ये कछुए अब एक पिंजड़े में साथ नहीं रहना चाहते हैं।
ये तब से साथ रह रहे हैं ये दोनों आस्ट्रिया के चिड़ियाघर में पूरे 36 साल तक साथ रहे हैं। इससे पहले वे स्विट्जरलैंड के बसेल चिड़ियाघर में रह रहे थे। ये दोनों ही 115 साल के हैं। यह जोड़ा एक साथ ही पला-बढ़ा है। इन दोनों के मनमुटाव ने  चिड़ियाघर के अधिकारियों को भी चकराकर रख दिया है। वे परेशान हैं कि आखिर दोनों जोड़ों में किस वजह से लड़ाई हुई। चिड़ियाघर के प्रमुख हेल्गा हैप्प कहते हैं, हम इस मामले में कर्मचारियों से बात कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि दोनों फिर से साथ रहने लगें। उम्मीद है कि दुनिया की सबसे पुरानी जोड़ी एक पिंजड़े में फिर से साथ रहने लगे। चिड़ियाघर के कर्मचारी दोनों के बीच सुलह कराने में लगे हुए हैं। दोनों को फिर साथ पिंजड़े में लाने की कोशिश जारी है।
माना जा रहा है कि मादा कछुए बीबी ने यह झगड़ा शुरू किया था। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने बताया कि बीबी ने एक दिन गुस्से में पोल्डी पर हमला कर दिया। उसने पोल्डी के ऊपरी खोल का एक बड़ा हिस्सा काट लिया। इस हमले के बाद कर्मचारी समझ गए कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है। बीबी इतनी गुस्से में थी कि वह लगातार उस पर हमले करते जा रही थी। यह झगड़ा पोल्डी को दूसरी जगह पर ले जाने के बाद ही शांत हुआ।

आज सब बस यही दुआ कर रहे है की जोड़ा कभी ना बिछड़े और दोनों में किसी तरह बस सुलह हो जाये दोनों अपना शादी शुदा जीवन ख़ुशी के साथ बिताये ।
 

No comments:

Post a Comment